09-April-2022


Watch video छग के इस पूलिस अफसर का वीडियो वायरल , वर्दी पहनकर on duty कर रहे थे…. फिर बोले-इसलिए किया था ऐसा,पढिये पूरी खबर



रायपुर मुनादी ।। सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर पुस्तक 'बैरिकेड " के लेखक डीएसपी अभिषेक सिंह यूं तो हर दिन सोशल मीडिया में अपनी लेखनी और अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं लेकिन इनका ताजा वीडियो 2 दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रहा है ।

इस वीडियो में डीएसपी अभिषेक सिंह on duty माता के जोर जोर से जयकारे लगाते दिख रहे हैं। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब कोई पूलिस ऑफिसर पूलिस की वर्दी में पूरे बुलंद आवाज के साथ श्रद्धालुओ से जयकारा लगवा रहा हो लेकिन दबंग और तेज तर्रार पूलिस ऑफिसर के रूप में जाने जाने वाले इन डीएसपी ने जोर जोर से जयकारे लगवाए ।

https://youtube.com/shorts/0mkDDUMbz7c?feature=share

मंदिर में जयकारा लगाए जाने का उन्होंने कारण भी बताए ।उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर जयकारा स्थल और जयकारा लगाए जाने के कारणों का स्पष्ट उल्लेख करते हुए लिखा है-----

https://youtu.be/W4Jd2WLEQoQ

"डोंगरगढ,राजनांदगाँव में बमलेश्वरी माता का प्राचीन मंदिर है जहाँ हर नवरात्र में लाखों श्रद्धालु आते हैं हज़ारों सीढ़ियाँ चढ़ कर । सप्तमी की रात को रात्रि ग्यारह से साढ़े बारह तक काल रात्रि पूजा होती है जिसमें पट बंद रहते हैं और श्रद्धालुओं को सीढ़ी पर रोकना पड़ता है । जनता थोड़ी बेचैन हो रही थी इसलिए उन्हें मोटिवेट करने के लिए “जय माता दी” के नारे लगवा रहा था मैं ।

और आखिरी में लिखा----

"Duty मन मार के करो तो सजा और मन लगा कर करो तो मज़ा "

आपको बता दें कि डीएसपी अभिषेक द्वारा लिखी गई पुस्तक बैरिकेड देश भर अपनी पहचान बना चुका है और खाशकर देश भर के पूलिस महकमे में बैरिकेड की बहुत मांग है ।

https://youtu.be/0mkDDUMbz7c

https://youtube.com/shorts/0mkDDUMbz7c?feature=share








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News