09-April-2022


Munaadi Big Breaking- एक साथ 6 नाबालिग सहेलियों ने खाया जहर, 3 की मौत, एक सहेली ने पहले, फिर और पांच ने खा लिया था .............पढ़िए पूरी खबर




डेस्क मुनादी।। जब लड़की के प्रणय निवेदन के बाद शादी के प्रस्ताव को एक लड़के ने ठुकरा दिया तब उसने जहर खा लिया। उसका साथ देने उसकी 6 सहेलियों ने भी जहर खा लिया। इनमें से तीन की तो मौत हो गई जबकि तीन जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही हैं। सभी लड़कियां नाबालिग हैं, मामला बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के कासमा इलाके की है।

इस घटना के बाद कई परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जहर खाये इन 6 युवतियों में से एक युवती का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और शादी से इंकार करने के बाद उस युवती ने खुद तो जहर खाया ही उसके साथ उसकी पांच और सहेलियों ने भी जहर खा लिया, जिससे एक साथ 5 परिवारों पर कहर टूट पड़ा, 2 नाबालिग युवती सगी बहन हैं।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-started-destroying-life-while-talking-on-the-phone-made-a-victim-of-cruelty-kept-doing-it-the-accused-got-caught-by-the-police/

औरंगाबाद एसपी के अनुसार जिन लड़कियों की मौत हो गई है उनमें से दो की उम्र 14 साल, जबकि एक की उम्र 15 साल है। तीनों अलग-अलग परिवार की हैं। इस घटना में 12 वर्ष, 13 वर्ष और 15 वर्ष की तीन लड़कियां जो गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं, उनमें एक मरने वाली लड़की की सगी बहन है। तीन घायलों को गया के मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-was-trying-to-consume-ganja-police-caught-it-1-lakh-ganja-recovered-both-the-accused-from-this-village-so-much-happened/#.YlFRnUfCgMU.whatsapp








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News