10-April-2022


WATCH VIDEO: शहर हुआ राममय, रामनवमी जुलूस में सभी समाज, समुदाय के लोगों ने लिया हिस्सा, हजारों लोगों की रैली, थम गया शहर, पढ़िये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। रविवार को शहर में निकले रामनवमी जुलूस में शहर और आसपास के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। पूरा शहर जय श्रीराम के नारे से गूंजता रहा। टुकड़ी-टुकड़ी में शहर के लगभग सभी मोहल्ले से पहले नटवर स्कूल के पास जमा हुए इसके बाद रैली की शक्ल में पूरे शहर में जुलूस निकाला गया।

रविवार को रामनवमी पर दो सालों के बाद इस साल आयोजन किया गया जिसके कारण भी लोगों में ज्यादा उत्साह दिखा। कोरोना की वजह से 2020 और 2021 में रामनवमी जुलूस को स्थगित रखा गया था लेकिन इस साल जब जुलूस निकालने तय हुआ तो सभी वर्ग और समाज के लोगों ने इसमें उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

https://youtu.be/O1KC4e9LxvM








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News