11-April-2022


Munaadi Breaking- NTPC में नौकरी की मांग को लेकर आंदोलन तेज, फिर से स्थानीय लोगों ने की आर्थिक नाकेबंदी, अब साफ करेंगे …………….पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। NTPC लारा में स्थानीय विस्थापितों द्वारा नौकरी की मांग को लेकर फिर से आंदोलन तेज हो गया है। आंदोलनकारियों ने आर्थिक नाकेबंदी कर दिया है। अगले चरण में वे NTPC में गंदगी साफ करेंगे और अपनी मांगों को प्रबंधन के समक्ष रखेंगे।

NTPC द्वारा भू-विस्थापितों को नौकरी पर न रखे जाने के खिलाफ स्थानीय लोग सालों से आंदोलनरत हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद भी उन्हें नौकरी देने के वादे NTPC पूरी नहीं कर पा रहा है। एक प्रेस मीट में स्थानीय भू-विस्थापितों को नौकरी देने के सवाल पर प्रबंध ने कहा था कि चूंकि NTPC लारा एक हाई टेक्निक युक्त मशीन वाली फैक्ट्री है इसलिए इसमें लोगों का ज्यादा काम नहीं है ऐसे में ज्यादा लोगों का यहां काम नहीं है ऐसे में ज्यादा लोगों को यहां रोजगार पर नहीं रख जा सकता है।

https://youtu.be/GnyGEbvpnpc

NTPC के R & R पालिसी के अनुसार भू-विस्थापितों को या तो बोनस या नौकरी दिए जाने का प्रावधान है और उसी प्रावधान के तहत कई स्थानीय युवा नौकरी की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने बोनस के बजाय नौकरी के विकल्प भी कंपनी प्रबंधन के समक्ष रखे लेकिन कंपनी उन्हें नौकरी नहीं दे रही है।

https://munaadi.com/congress-mla-adopted-saffron-mantra-in-bjp-stronghold-saffron-v-s-saffron-mla-on-ram-navami-in-jashpur-read-full-report/#.YlJzoM4exkw.whatsapp

कुछ सालों से यहां के लोग नौकरी के लिए आंदोलनरत हैं। इससे पहले महीनों तक धरना और गिरफ्तारी भी दी है। अब इस मामले ने फिर से जोर पकड़ा है और स्थानीय भू-विस्थापित नौकरी की मांग को लेकर आर्थिक नाकेबंदी जैसा आंदोलन कर रहे है ताकि उनकी मांग प्रबंधन और सरकार तक पहुंचे।

https://munaadi.com/watch-video-the-city-became-rammay-all-the-society-community-people-took-part-in-the-ram-navami-procession-thousands-of-people-rally-the-city-stopped-read-the-full-news/#.YlLpxdzn6Hg.whatsapp













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News