11-April-2022


जशपुर के मुस्लिम दम्पत्ति ने ऐसे मनाया रामनवमी ….! रामनवमी शोभा यात्रा में उन्होंने जो किया वो मिशाल है ! हर पूजा पाठ में ….जानिए कौन है दम्पत्ति ,पढिये पूरी रिपोर्ट,देखिये वीडियो



जशपुर मुनादी।। रविवार को जिले के कुनकुरी में रामनवमी के मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।इस शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने राम नाम के जयकारे के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। शोभा यात्रा के दौरान जो खाश बातें देखने को मिली वो ये कि कुनकुरी अंजुमन के सदर खालिद सिद्दीकी के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी और फ्रूटी के विशेष इंतजाम किए गए थे। खालिद सिद्दीकी दम्पत्ति अपने पेट्रोल पंप के पास मिनरल वाटर और फ्रूटी लेकर श्रद्धालुओं के लिए खड़े रहे और सभी श्रद्धालुओं के अपने हाथ पानी और फ्रूटी वितरण किया।

रामनवमी के मौके पर जाति और धर्म से काफी उपर उठकर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल कायम करने वाले सिद्दीकी दम्पति ने पहली बार ऐसा नहीं किया है ।हर हिन्दू त्योहार पर्व में इस परिवार के द्वारा इस तरह के मिशाल कायम किये जाते रहे हैं।

बीते वर्ष कार्तिक महीने में हुए छठ पूजा में इन दम्पत्ति का फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था था। छठ पूजा के दौरान दोनों पति पत्नि छठ घाट पहुंचकर भगवान सूर्य की उपासना में भी शामिल हुए थे ।

https://munaadi.com/watch-video-the-city-became-rammay-all-the-society-community-people-took-part-in-the-ram-navami-procession-thousands-of-people-rally-the-city-stopped-read-the-full-news/#.YlLpxdzn6Hg.whatsapp

आपको बता दें कि कुनकुरी निवासी खालिद सिद्दीकी कुनकुरी अंजुमन के सदर होने के साथ साथ कांग्रेस के पुराने नेता और पेट्रोल पंप एवम गैस एजेंसी के संचालक भी हैं ।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-the-exorcists-had-come-but-it-happened-that-the-senses-of-the-family-were-blown-away-everyone-disappeared-the-matter-reached-the-police-read-the-full-news-and-you-should/#.YlOtQxN0Cfs.whatsapp

कूल मिलाकर देखा जाय तो बीते 2 वर्षो से कोरोना गाइड लाइन के चलते रामनवमी मनाने से वंचित रहे कुनकुरी वासियों ने इस बार पूरे उत्साह से रामनवमी का त्योहार मनाया । शोभा यात्रा में कुनकुरी के अलावे आस पास के कई गांव के लोग भी शामिल हुए ।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-movement-for-job-demand-in-ntpc-intensified-again-the-local-people-did-economic-blockade-now-they-will-clear-read-full-news/#.YlOl-slsgRc.whatsapp

शोभा यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता व अधिवक्ता आद्याशंकर त्रिपाठी ने परम्परा के मुताबिक लाठी भांजकर अपने करतब का मुजाहिरा किया ।


कुनकुरी विधायक यूडी मिंज द्वारा खेल मैदान के सामने की श्रद्धालुओं के खाने और पेय की व्यवस्था की गई थी।शाम के वक्त जब अद्धालुओं का जत्था खेल मैदान पहुंचा तो कॉन्ग्रेस पार्टी के कार्यकर्तसों के द्वारा सभी सभी श्रद्धालुओं को तरबूज और सरबत से स्वागत किया गया।इस दौरान यहाँ लोगों ने जलती हुई मशाल की जमकर लाठियां भांजी और सभी का मन मोहते रहे ।

यह बताना जरूरी है कि इस बार कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के द्वारा कुनकुरी नगर और आस पास के गाँव मे विशेष तौर पर महावीरी झंडा भेजकर उंन्हे शोभा यात्रा में शामिल होने आमंत्रित किया गया था ।

https://youtu.be/E5_w2A4x2vw








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News