11-April-2022


कुनकुरी विधायक के बाद जशपुर विधायक ने भी खेला 'जुदेव कार्ड' ! स्व दिलीप सिंह जूदेव को लेकर दिया ये बयान, watch video ,पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।। कुनकुरी विधायक व संसदीय सचिव यू डी मिंज द्वारा स्व दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा लोकार्पण को लेकर दिये गए बयान के बाद जशपुर विधायक विनय भगत ने भी जुदेव कार्ड खेलकर सबको चौका दिया है।

रविवार को रामनवमी के मौके पर जशपुर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा के बाद विधायक विनय भगत ने पहली बार पूरे जोशो खरोश के साथ भाषण दिया ।

अपने भाषण में उन्होंने भाजपा के स्व नेता दिलीप सिंह जूदेव को लेकर काफी कुछ कहा ……

Watch video ,सुनिये स्व जुदेव को लेकर क्या बोल गए विधायक

https://youtu.be/JGjGdI26irQ

आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने स्व जुदेव की प्रतिमा को लेकर कहा था कि भाजपा नेता दिलीप सिंह जूदेव के चलते आज भी लक्जरी जिंदगी जी रहे हैं लेकिन भाजपा नेताओ की पूरी फौज मिलकर जुदेव की प्रतिमा का अनावरण नही करा पा रही है।

उन्होंने कहा था कि एक माह के भीतर अगर भाजपा जुदेव की प्रतिमा का अनावरण नहीं कराती है तो हमारी सरकार स्व दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण कराएगी।

युडी मिंज के इस बयान के बाद खवर आयी कि आगामी नवम्बर माह में संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा स्व जुदेव की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News