जशपुर मुनादी।। जनसमस्या निवारण शिविर में जनपद उपाध्यक्ष और बीडीसी पति के बीच अधिकारियों के सामने जमकर धक्का मुक्की होने की खबर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक सोमबार को दुलदुला विकासखण्ड के चराई डाँड़ में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ था।इस आयोजन में कुनकुरी एसडीएम ,दुलदुला जनपद सीईओ सहित आस पास के जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे ।
शिविर के समापन के दौरान जनपद उपाध्यक्ष कपिल देव साय और खटगा जनपद सदस्य के पति बन्धन बड़ाईक के बीच अचानक धक्का मुक्की और मार पीट शुरू हो गयी।
इस मामले में मिल रही जानकारी के मुताबिक बीडीसी पति बन्धन बड़ाईक के द्वारा खटगा पंचायत के सचिव के विरुद्ध शिकायत की गई थी ।शिक़ायत यह थी कि पंचायत सचिव के द्वारा बीते 2 वर्षो से पंचायत में डयूटी नहीं दी जा रही है जिसके चलते पंचायत के हितग्राहियों का कोई काम नहीं हो पा रहा है । बन्धन बड़ाईक शिकायत की पावती मांगने एसडीएम के पास पहुंच गए । इसी दौरान जनपद उपाध्यक्ष कपिल साय भी वहाँ पहुंच गए और दोनो के बीच झगड़ा शुरू हो गया।
बन्धन बड़ाईक ने बताया कि जिस पंचायत सचिव के खिकाफ शिकायत की गई थी वह पंचायत सचिव जनपद उपाध्यक्ष का भांजा है। उसके खिलाफ़ शिकायत करने पर जनपद उपाध्यक्ष को गुस्सा आ गए और उन्होंने धक्का मुक्की शुरू कर दी और बाद में मार पीट की नौबत आ गयी।
इधर जनपद उपाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत सचिव उनका भांजा है और कई दिनों से उसके उपर बीडीसी पति के द्वारा गलत काम करवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है ।उसके अनुसार काम नहीं करने पर उसकी झूठी शिकायत कर रहा था इसी बात पर झगड़ा हुआ।
जनपद सीईओ संजय सिंह ने बताया कि बीडीसी पति के द्वारा एसडीएम से शिकायत की पावती के लिए जिद्द किया जा रहा था ।जबकि एसडीएम उसे जनपद से पावती लेने की सलाह दे रहा थे। एसडीएम से बार बार जिद्द करने पर जनपद उपाध्यक्ष को बुरा लगा और बात यही पर बिगड़ गयी और फिर जो हुआ उसे सबने देखा ।
जनपद सीईओ ने बताया कि खटगा पंचायत सचिव के खिलाफ शिकायत हुई है।शिकायत का जाँच प्रतिवेदन बनाकर भेजा जाएगा।

