11-April-2022


Breaking News कांग्रेस नेता पर हमला, बीयर का बोतल फेंककर गाड़ी में आग लगाने की कोशिश , जान बचाकर किसी तरह थाना पहुँचे , पढिये पूरी खबर



रायपुर मुनादी।। कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री भावेश बघेल के उपर जानलेवा हमला हुआ है। सोमबार को रात्रि करीब 2 बजे अपने मित्र वैभव शुक्ला के साथ अपने गाँव म्हरसखा से रायपुर की ओर जा रहे थे तभी सुबह तकरीबन 3 बजे सीलियारी रेलवे फाटक के पास कुछ अज्ञात लोगों ने फाटक् के पास गाड़ी रोक दिया और बहुत नेतागिरी करते हो बोलकर उन पर रॉड और बीयर के बोतल से हमला करने लगे ।

इस हमले से उनके कारः के सामने का कांच क्षतिग्रस्त हो गए और कारः के सामने आग लग गयी । आरोपियो के पास बन्दूक एवँ अन्य हथियार भी थे। किसी तरह भावेश और वैभव सीलियारी चौकी पहुंचे और सीलियारी पुलिस चौकी में मामले की रिपोर्ट लिखाई गयी ।

आरोपियो के विरुद्ध धारा 147,148,294,323,341,427 एवं 506 बी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News