12-April-2022


डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल को मिली एन. ए. बी. एच. की मान्यता, मरीजो की बेहतर उपचार के साथ रखा जाता है ख्याल….. पढ़े पूरी खबर




रायगढ़ मुनादी।। डॉ आर. हॉस्पिटल पिछले 17 वर्षो से ही अनवरत अपने मरीजों को विश्वास्तरीय स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए कटीबद्ध हैं अस्पताल मे सभी मरीजों को श्रेष्ठ सुविधा देने का प्रयास किया गया हैं l

भारत सरकार द्वारा संचालित एन. ए. बी एच. (नेशनल एकरीडेशन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल ) जो हॉस्पिटल के गुणवत्ता और सुविधा का मानक तय करता हैं l एंव हॉस्पिटल मानक अनुरूप होने पर सर्टिफिकेट प्रदान करता हैंl विगत कुछ माह पूर्व एन. ए बी. एच. की टीम द्वारा ऑनलाइन निरिक्षण किया गया l आर. एल. हॉस्पिटल की गुण वत्ता व सुविधा को एन. ए. बी. एच. के मानक के अनुरूप पाया गया तत्पश्चात आर. एल. हॉस्पिटल को एन. ए. बी. एच. सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

इस सम्बन्ध मे डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. प्रशांत ने बताया की हॉस्पिटल मे सभी मरीजों का कुशल चिकित्स्कों द्वारा इलाज किया जाता हैं l मरीजों के लिए पार्किंग, बैठक व्यवस्था साफ पिने का पानी का विशेष ध्यान रखा गया हैं l इसके अलावा मरीजों के लिए आई. वी. एफ. लैब, सपूर्ण पैथोलॉजी,डिजिटल एक्सरे, मॉडुलर ओ. टी. प्राइवेट रूम, सेमी डीलक्स रूम, एंव जनरल वार्ड की सुविधा हैं।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News