रायपुर मुनादी।। खबर प्रदेश के बेमेतरा से आ रही है। बड़ी खबर यह है कि यहाँ एक मोटर साईकिल सवार विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के काफिले की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
घटना नेशनल हाईवे रायपर बिलासपुर मार्ग के नांदघाट में घटित हूई है।मृतक नांदघाट थाना क्षेत्र के करमसेन गाँव का रहने वाला बताया जा रहा है।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी है।मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

