जशपुर मुनादी।। पंचायतों में चल रही कई सारी योजनाओ पर ग्रहण लग सकता है ।ऐसा इसलिए लिख रहे हैं क्योंकि ज़िले भर के सरपंचों ने आज बैठक कर के दो टूक में फैसला ले लिया है कि बगैर किसी कार्यादेश या भुगतान के बगैर कार्य पूर्णता के लिए प्रशासनिक दबाव कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बैठक के बाद सरपँच संघ के द्वारा कलेक्टर जशपुर के लिए एक ज्ञापन तैयार किया और कई बिंदुओं पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए अपनी मांगे रखी है।
बैठक में सबसे पहके इन दिनों पंचायतों में चल रहे टेप नल के कार्यो को लेकर चर्चा हूई और फैसला लिया गया कि टैप नल के लिए प्रशासनिक तौर पर भारी दबाव बनाया जा रहा है जबकि आज तक पंचायतों को टैप नल को लेकर कोई कार्यादेश नहीं दिया गया है ।केवल मौखिक आदेश पर काम किया जा रहा है।
इसी क्रम में मनरेगा के कार्यों को लेकर कहा गया है कि मनरेगा योजना के तहत बीते 1 वर्ष से कोई भुगतान नहीं हुआ है और कार्य की प्रगति के लिए अदिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा दबाव बनाया जाता है जो कि गलत है।आगे से के पश्चात ही कार्य किया जाएगा ।कार्य पूर्णता हेतू प्रशासनिक दबाव स्वीकार नही होगा ।
इस तरह के कई अहम बिंदुओं पर सरपँच संघ ने कलेक्टर को खरी खरी कह दिया है ….
पढिये पूरा ज्ञापन जानिए सरपंचो ने और क्या कहा……



