13-April-2022


Breaking jashpur पटवारी संघ के अध्यक्ष ने इस काम के लिए मांगे 60 हजार की फीस ,कहा-तुम सहमत हो तो क्या हुआ,काम तो हम करेंगे, तहसीलदार,एसडीएम कलेक्टर सब को...मामला सामने आने पर सामने आए अध्यक्ष ,कहा-....



जशपुर मुनादी।।

जिले के तहसील मुख्यालय सन्ना में पदस्थ पटवारी के विरुद्ध कलेक्टर से गम्भीर शिकायते हूई है। शिकायत में बताया गया है कि सन्ना पटवारी संदीप के द्वारा जमीन बंटवारे के नाम 60 हजार की फीस मांगी जा रही है और 60 हजार नहीं देने के कारण सहमति के बावजूद जमीन का बंटवारा नहीं हो रहा है। पटवारी के द्वारा यह कहा जाता है कि जमीन मालिक की सहमति होने से क्या होगा काम तो मुझे करना है और जबतक जमीन के हर हिस्सेदार 15-15हजार नहीं देंगे तबतक बंटवारा नहीं होगा।

कोपा के रहने वाले कलतु ने कलेक्टर जनदर्शन में लिखित शिकायत करते हुए बताया है कि उसका नाम बी 1 में नाबालिग दर्ज हो गया था जिसे बालिग होने के वैध सम्पूर्ण दस्तावेज देने के बाद भी उसका नाम बी1 से हटा दिया गया और बी1 में उसका नाम दर्ज करने के लिए 20 हजार की रिश्वत ले ली गयी।

शिकायत में बताया गया है कि संदीप पटवारी पटवारी संघ का अध्यक्ष है और अध्यक्ष होने का धौंस दिखाकर किसी भी आम जनता से खुल्लम खुल्ला रिश्वत की मांग करता है और कहता है कि रिश्वत में मिलने वाले रुपयों का हिस्सा तहसीलदार,एसडीएम और कलेक्टर तक को देने पड़ते है ।

शिकायतकर्ता द्वारा आवेदन में लिखा गया है कि न केवल वह बल्कि पटवारी हल्का के एक एक लोग इस पटवारी से परेशान है और बगैर मोटी रकम लिए किसी भी आदमी का काम नहीं करता ।रिश्वत लेने के बाद ही फाईल आगे बढ़ती है ।

इस सम्बंध में जब हमने पटवारी संघ के अध्यक्ष संदीप पटवारी से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि शिकायत पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत है ।जमीन बंटवारा के लिए सहमति के बावजूद जमीन बंटवारा नहीं किये जाने की शिकायत का जवाब देते हुए उन्हीने बताया कि किसी से भी एक रुपये की मांग नहीं की गई है ।शिकयतकर्ती को फौती कटने के बाद जमीन बंटवारा हो जाएगा बोला गया था । संदीप पटवारी का कहना है कि निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए उंसके विरुद्ध झूठी शिकायत की गई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News