13-April-2022


विदेशी धरती पर क्रिकेट का जादू बिखेर रहा है नागलोक का रमेश ! छोटी उम्र,छोटा सा गाँव और टैलेंट ऐसा कि..... पढिये पूरी रिपोर्ट



जशपुर मुनादी।।

छग के सबसे अंतिम छोर जशपुर के सुदूरवर्ती गाँव तुब्बा का रहने वाले रमेश चौहान विदेशी धरती पर क्रिकेट का ऐसा जादू बिखेर रहे हैं कि विदेश के लोग भी इनकी जादू का लोहा मान रहे है । रमेश चौहान किर्गिस्तान में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई करने के अलावे क्रिकेट के धुरंधर खिलाड़ी भी है ।

ओश यूनिवर्सिटी किर्गिस्तान द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता किया जा रहा है ।इसमें भारत के कई राज्यों के युवा खिलाड़ी शामिल है । मंगलवार को किर्गिस्तान की पीच पर मराठा 11 और राजस्थान टीम के बीच हुए मैच में राजस्थान टीम ने मराठा 11 को हरा दिया और राजस्थान टीम की ओर से खेल रहे रमेश चौहान को मेंन ऑफ द मैच का एवार्ड मिला । मंगलवार को फाइनल मुकाबला था और फाइनल मुकाबले में राजस्थान की टीम विजयी हुए।
यह आयोजन किर्गिस्तान के पोस्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से कराया गया था ।

आपको बता ढें कि रमेश चौहान फरसाबहार के पंचायत सचिव श्यामबिहारी चौहान के छोटे बेटे हैं। बीते कुछ वर्षों से किर्गिस्तान में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News