कवर्धा मुनादी।। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने मातहत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उन्हें नक्सल प्रभावित कैम्प कुण्डपनी टच किया गया है। बताया जाता है कि वहां दौरे पर गए शिक्षामंत्री की सुरक्षा में जवानों ने लापरवाही बरती थी।
पुलिस के अनुसार स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम की सुरक्षा में लापरवाही की घटना प्रकाश में आया है उसपर वहां के पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह ने कार्रवाई भी की है। इस मामले में SP सिंह ने 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
इस मामले में पुलिस ने बताया है कि इन जवानों पर शिक्षामंत्री की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान लापरवाही का आरोप है। उन्होंने माना कि इस तरह की लापरवाही से कवर्धा जिले की पुलिस की छवि खराब हुई है। क्राइम मिटिंग में भी एसपी ने बार-बार चेतावनी दी है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।

