13-April-2022


Munaadi Big Breaking- भाजपा ने पीड़िता को निकालने के बाद अब एक नेता को भी किया निलंबित, कहा आपने रचा षड्यंत्र, पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। सेक्स स्कैंडल के आरोपों से घिरी रायगढ़ भाजपा ने पहले तो छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली पीड़िता को पार्टी से निष्काषित किया अब अपने ही पार्टी के जिला पदाधिकारी आशीष ताम्रकार को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। हालांकि जिन पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

रायगढ़ जिले भाजपा में भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष ने छेड़छाड़ के आरोप के बाद इस्तीफा दिया इसके बाद पार्टी ने भाजपा नेता पर आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला को पार्टी से निष्काषित कर दिया। लेकिन इस मामले में नया मोड़ बुधवार को तब आया जब भाजपा के जिला मंत्री आशीष ताम्रकार को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।

आशीष ताम्रकार पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा में चल रहे सेक्स स्कैंडल को एक्सपोज़ करने में षड्यंत्र किया है । उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने ही सारी बातें मीडिया में लीक किया है। हालांकि पत्र में यह नहीं कहा गया है यह आरोप सच हैं या नहीं। लेकिन जिला भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में थाने में FIR होने और अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद भी पार्टी का उनपर अबतक कोई स्टैंड नहीं लिया गया है। न तो वे खुलकर यह कह पा रहे हैं कि जिला भाजपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल निर्दोष हैं न ही उन्होंने उनपर कोई कार्रवाई की है। इस बावत जब भी प्रदेशाध्यक्ष से मीडिया ने पूछना छह उन्होंने इंतजार करने की ही बात कही है।

अब देखना है कि आगे षड्यंत्र के नाम पर और किसी नेता पर कार्रवाई की जाती है या जिला भाजपाध्यक्ष पर भी कोई फैसला लिया जाता है। कहा जाता है कि पार्टी पूरी तरह जिला भाजपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के साथ खड़ा होने की स्थित में नहीं आ पा रही है। ऊपर में इस बात पर मतभेद हैं। बहरहाल जिला भाजपा में आगे भी उथल पुथल की संभावना है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News