रायपुर मुनादी।। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने एक बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में IAS और IPS के लिए ऑक्शन हो रहा है। उ होने यह भी कहा कि सबसे बड़ा ऑक्शन रायगढ़ और कोरबा जिले के लिए होता है। वहां पर पदस्थापना के लिए बड़ी बोलियां लगाई जाती है।
डॉ रमन सिंह सरगुजा दौरे पर थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कोयला में 25 ₹ प्रति टन की अवैध वसूली के भी आरोप राज्य सरकार पर लगाते हुए कहा कि यह पहला राज्य है जहां इस तरह का वसूली हो रहा है। उ होने राज्य की भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाए हैं।
रायपुर में आईएएस-आईपीएस अफसरों की कॉन्क्लेव की तैयारी चल रही है, आईएएस कॉन्क्लेव 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चलेगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में राज्य के सभी आईएएस अधिकारी शामिल होंगे। 15 अप्रैल की दोपहर मेन कार्यक्रम शुरू होगा। IAS एसोसिएशन की तरफ से आईएएस अफसरों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने बाबत अनुमति मांगी गई थी, जिसे लेकर GAD ने अनुमति पत्र जारी कर दिया है।

