13-April-2022


समय पर नहीं पहुंचा एम्बुलेंस, बीमार वकील को ठेले पर लाद कर ले गए अस्पताल, अधिवक्ता की मौत, सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरें



डेस्क न्यूज।। खबर उत्तर प्रदेश के जौनपुर की है। खबर है कि यहाँ एक अधिवक्ता की जान इसलिए चली गयी क्योंकि वक़्त रहते उसे एम्बुलेंस नही मिल पाया।एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण बीमार वकील को लोग ठेले पर लादकर अज़्प्ताल पहुँचे लेकिन उनकी जान आखिरकार नहीं बच पाई और उनकी मौत हो गुई।घटना सोमबार की है ।

जौनपुर जिले के केराकत तहसील बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष छोटे लाल के सहयोगी अधिवक्ता अरुण कुमार चन्दवक सोमबार रोज की तरह शाम को बैग बस्ता समेटकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और वह सीधे जमीन पर गिर पड़े।उनके जमीत में गिरते ही उन्हें उठाने वालों की भीड़ लग गयी ।उंनके चेहरे पर पानी छीटकर हाश में लाने की भी कोशिश की गई लेकिन जब उन्हें हाश नही आया तो इमरजेंसी 112 एम्बुलेंस को फोन करके मौके पर बुलाया गया लेकीन काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं आया तो वहां मौजूद लोग आननं फानन में उन्हे ठेला पर लोड किया और ठेला ढकेलते हुए अस्पताल ले गए । लेक़िन तबतक काफी देर हो चुकी थी ।थोड़ी देर बाद डॉक्टरी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ठेला पर बीमार अधिवक्ता को अस्पताल ले जाने की तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है और लोग सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं। हांलाकि जौनपुर स्वास्थ विभाग की ओर से यह बताया जा रहा है कि अभी तक विभाग के पास एम्बुकेन्स समय पर नहीं मिलने सम्बन्धी कोई शिकायत नहीं आयी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News