13-April-2022


Munaadi Big Breaking- वनकर्मियों ने काम पर लौटने का लिया फैसला लेकिन इतने दिनों बाद फिर से .....सरकार को दिया अल्टीमेटम, पढिये पूरी खबर 



रायपुर मुनादी।। पूरे 24 दिन बाद आज याने बुधवार को प्रदेश भर के वनकर्मियों की चल रही अनिश्चित कालीन हड़ताल  2 महीने के लिए स्थगित कर दीं गयी है। इस आशय की विज्ञप्ति भी संघ के द्वारा जारी की गई है। इनके हड़ताल से पूरा विभाग अस्त व्यस्त हो गया था।

वनकर्मी संघ के  प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मुख्य्मंत्री को जारी किए गए पत्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर विराम लगाने की घोषणा कर दी गयी है और यह भी कहा गया है कि 2 महीने के भीतर अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो संघ पुनः 2 महीने बाद बाकी बचे मांगो को लेकर प्रदेश स्तरीय हड़ताल करने पर बाध्य होगा।

https://munaadi.com/for-the-posting-of-raigad-and-korba-the-bids-of-the-officers-are-heard-the-former-chief-minister-gave-a-statement-after-leveled-this-allegation-on-the-government-read-the-full-news/#.YlbRujRHZQw.whatsapp

आपको बता दें कि वनकर्मियों की 7 मांगें मान ली गयी हैं जबकि कुछ मांगे लंबित है ।वनों में लगातार लग रहे आग से जंगली वनस्पतियों और जंगल के हो रहे भारी नुकसान को देखते हुए वन कर्मचारी संघ में बुधवार शाम को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा तो कर दी साथ ही साथ सरकार को 2 महीने का अल्टीमेटम भी दिया है ।कहा गया है कि 2 माह के भीतर अगर उनकी बची हुई मांगे पूरी नही होती है तो वे पुनः हड़ताल का रास्ता अख्तियार करेंगे ।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-after-expelling-the-victim-bjp-has-also-suspended-a-leader-said-you-hatched-a-conspiracy-read-the-full-news/#.YlZ_qOa8wy0.whatsapp

यह बताना जरूरी है कि पहली बार वनकर्मियों की इतनी लंबी हड़ताल चली वो भी फायर सीजन में ।फरवरी से लेकर जून तक के महीनों को फायर सीजन माना जाता है ।इन 3 महीनों में जंगलो में बहुत ज्यादा आग लगती है इसलिए इन महीनों को काफी संवेददनशील माना गया है । वनकर्मियों के हड़ताल के क्रम में जंगलों में आग लगने की कई सारी घटनाएं घटित हूई ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News