14-April-2022


Big Breaking एनजीओ में काम करने वाले 3 लोग डैम के गहरे पानी मे डूबे,2 का शव निकला, एक अभी भी लापता, एक युवती भी डूबी,पढिये पूरी खबर



गरियाबंद मुनादी।। बड़ी खबर गरियाबंद जिले से आ रही है । यहाँ के एक डैम में एनजीओ के 3 कार्यकर्ताओं के डूबने की खबर आ रही है। डैम में डूबे 2 लोगो के शव को निकाला जा चुका है जबकि एक और की तलाश की जा रही है। डैम से जिनका शव निकाला गया है उनमें एक युवती भी शामिल है जो झारखण्ड की रहने वाली बतायी जा रही है।

जानकारी के मूताबिक घटना जिले के पांडुका थाना क्षेत्र स्थित कूकदा पिक अप बीयर(डैम)की है।गुरुवार को छुट्टी मनाने धमतरी जिके के मगरलोड के एक एनजीओ में कार्य करने वाले 8 लोग डैम घूमने आए थे ।इनमें 3 लोग डैम में नहाने के लिए कूदे और काफी देर तक जब नहीं निकले तो वहाँ अफरा तफरी मच गई।

https://munaadi.com/only-on-this-point-he-hit-his-wife-with-a-stick-so-much-that-she-died-the-killer-husband-was-arrested/#.YlgHcduQEvI.whatsapp

बाद में इस मामले की सूचना जब पुलिस को दी गयी तो पूलिस ने रेस्क्यू टीम का मदद लेते हुए सबसे पहले एक युवती के शव को बाहर निकाला जबकि अभी अभी खबर आ रही है कि एक और युवक क्व शव को रेस्क्यू टीम द्वारा बाहर निकाल लिया गया है जबकि एक कि तलाश अभी भी जारी है। पूलिस की सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News