महासमुंद मुनादी।। बड़ी खबर महासमुंद जिले के पिथौरा से आ रही हैं ।यहां मधुमक्खी के हमले की चपेट में आकर 70 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गयी है।मृतिका का नाम जहुर्मति बाई 70वर्ष जबकि बच्ची का नाम साहिल उम्र 5 वर्ष बताया जा रहा है।
जानकारी के मूताबिक दोनो मृतक ओडीशा के रहने वाले है। दोनो गिरना के जंगल मे महुआ बीनने आये थे तभी पास के एक पेड़ में लगे विशालकाय मधुमक्खी के छत्ते में एक चिड़िया ने चौच मार दी और मधुमक्खी छत्ते से बाहर आ गए।इससे पहले की दोनो मौके से भाग पाते मधुमखी ने इनपर हमला शुरू कर दिया और इतनी जगह हमला किया कि 5 वर्षीय साहिल की तुरन्त मौत हो गयी जबकि वृद्धा जहूर मति बाई की मौत ईलाज के दौरान हुई।इसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था ।

