14-April-2022


Breaking News: शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई,पास्को एक्ट के तहत मामला भी दर्ज हुआ,छात्राओं ने लगाए थे गम्भीर आरोप



अंबिकापुर मुनादी ।। जिले के लखनपुर उ. मा. शाला में पदस्थ के शिक्षक के विरुद्ध कई सारी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिक्षक का नाम राजकुमार सिंह बताया जा रहा है। इनके विरुद्ध धारा 354,354 a,506509, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

शिक्षक के विरुद्ध परीक्षा के दौरान छात्राओं से अश्लील हरकत करने और छात्राओं को धमकी देने के आरोप है। छात्राओं की शिकायत पर लखनपुर बीईओ द्वारा शिकायतों की जाँच कराई गई ।जांच में शिकायत सही पाए जाने पर शिक्षक राजकुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया उंसके पश्चात इसके विरुद्ध मामला भी दर्ज किया गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News