14-April-2022


Big Breaking jashpur ईंट भट्ठा हादसा , अब तक 3 की मौत , एक पुरूष 2 महिला ….पढिये पूरी खबर ,जनिये पूरा मामला



जशपुर मुनादी ।। बीते माह सिंगिबहार के ईंट भट्ठे के राख में झुलसे 5 मजदूरों में 3 की मौत होने की खबर आ रही है ।मरने वालों में एक पुरुष और 2 महिला मजदूर बताए जा रहे है। जानकारी के मूताबिक 2 दिन पहले पोस्को टोली निवासी रघु राम चौहान की ईलाज के दौरान मौत हो गयी है जबकि सूजी बहार और ओडिशा लूलकीडीह के रहने वाले 2 महिला मजदूरों की मौत 15 दिनों पहले ही हो चुकी थी ।इस घटना में कुल 5 लोग झुलस गए थे और सभी झुलसे हुए मजदूरों को राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । अभी भी 2 लोगो का राजधानी रायपुर में ईलाज चल रहा है ।

आपको बता दें कि तकरीबन डेढ़ माह पहले तपकरा थानांतर्गत सिंगी बहार में भट्ठे से ईंट निकलने के दौरान काम कर रहे 5 मजदूर गर्म राख की चपेट में आ गए थे ।इस घटना के बाद ईंट भट्ठा संचालक के विरुद्ध तपकरा थाना ने मामला भी दर्ज किया था ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News