बालोद मुनादी।। खबर बालोद जिले से आ रही है। बालोद स्वास्थ विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी की हत्या कर दी गयी है । बताया जा रहा है कि स्वास्थ कर्मचारी मुरली सिन्हा कुछ दिनों से एक शादी शुदा महिला के साथ रह रहा था । इस बात से शादी शुदा महिला का पति लक्ष्मण सिंह निवासी सकरौद काफी दुःखी रहता था । घटना रनचिराई थाना क्षेत्र की है ।
अचानक उंसके सिर पर खून सवार हो गया और वह वहाँ पहुँच गया जहाँ उसकी पत्नि अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। वहाँ पहुंचते ही लक्ष्मण ने स्वास्थ्य कर्मचारी और पत्नि के उपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया।चाकू के हमले से स्सास्थ कर्मचारी मुरली सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि आरोपी की पत्नि बुरी तरह चाकू के हमले से घायल हो गयी है ।उसे राजनांदगांव जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

