इस घटना के बाद जशपुर की राजनीति में उबाल, एक तरफ काँग्रेस के दिग्गजों का जमावड़ा तो दूसरी तरफ जूदेव का दांव , पढिये पूरी खबर

munaadi news image
November 14, 2026



इस घटना के बाद जशपुर की राजनीति में उबाल, एक तरफ काँग्रेस के दिग्गजों का जमावड़ा तो दूसरी तरफ जूदेव का दांव , पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मूनादी ।।जशपुर के सन्ना में पांच साल के मासूम की हत्या की घटना ने सियासी रंग ले लिया है। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना अब सिर्फ कानून-व्यवस्था का सवाल नहीं रह गई है बल्कि इस घटना ने जिले की सियासत को भी गरमा दिया है।

Advertisement


एक तरफ मासूम को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जशपुर में जमावड़ा लगने जा रहा है तो दूसरी ओर  कांग्रेस नेताओं के पहुंचने से पहले ही भाजपा के पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव पीड़ित परिवार के बीच पहुंच गए।

जी हां! कांग्रेस के बड़े नेताओं के जशपुर पहुंचने से पहले शनिवार को पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव अपने बेटे यश प्रताप के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।राजा रणविजय सिंह जूदेव ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही इस मामले में केवल गिरफ्तार आरोपियों तक ही जांच सीमित नहीं रखने और घटना में शामिल अन्य लोगों की संभावित भूमिका की दिशा में भी जांच किए जाने की बात कही।

लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का राजनीतिक टाइमिंग देखिए...

जिस वक्त कांग्रेस के बड़े नेता पीड़ित परिवार से मिलने जशपुर आने की तैयारी कर रहे हैं, ठीक उससे पहले भाजपा के पूर्व सांसद का पीड़ित परिवार के घर पहुंचना राजनीतिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दरअसल, 16 नवंबर को जशपुर में कांग्रेस के कई बड़े चेहरों का जमावड़ा लगने वाला है।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता जशपुर पहुंचने वाले हैं।

जाहिर है, कांग्रेस इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगी और सरकार तथा प्रशासन से जवाब भी मांग सकती है।अब सवाल यह है कि कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओं के जशपुर पहुंचने से पहले राजा रणविजय सिंह जूदेव की पीड़ित परिवार से मुलाकात को किस नजरिए से देखा जाए?क्या यह पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की राजनीतिक और सामाजिक पहल है? या फिर कांग्रेस के संभावित राजनीतिक दौरे से पहले भाजपा की तरफ से अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश?फिलहाल इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में सामने आएंगे।लेकिन एक बात साफ है कि सन्ना के पांच साल के मासूम को न्याय दिलाने की मांग अब जशपुर की राजनीति के केंद्र में आ गई है।और इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच सबसे बड़ा सवाल यही हैनआखिर उस मासूम को इंसाफ कब मिलेगा? और क्या पुलिस की जांच इस घटना से जुड़े हर पहलू तक कब पहुंचेगी?

.


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News