जशपुर मुनादी।। आने वाला कल याने शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल जिले का प्रभार लेने के बाद दूसरी बार जशपुर आ रहे है। 16 अप्रेल को दोपहर 1:45बजे उमेश पटेल जशपुर पहुंचेंगे ।2 बजे जशपुर स्थित दीपू बगीचा में आयोजित सरहुल पूजा में भाग लेने के पश्चात 4 बजे अपने गृह ग्राम नंदेली के लिए रवाना हो जाएंगे ।
आपको बता दें कि 16 अप्रेल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी आना प्रस्तावित है हांलाकि उनके आगमन को लेकर अभी तक कोई अधिकृत प्रोटो काल जारी नहीं हुआ है।
यह बताना भी जरूरी है कि जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल जिले का प्रभार लेने के बाद बतौर प्रभारी मंत्री दूसरी बार जशपुर जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं।

