15-April-2022


गांजा के बाद अफीम ! यात्री बस में अफीम की तस्करी, राँची से ला रहा था ,यहाँ पकड़ा गया, पढिये पूरी खबर ,जानिए पूरा मामला



रायगढ़ मुनादी।। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले एवं सीएसपी योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर जूटमिल पुलिस द्वारा महेन्द्रा बस में रांची से चोरी छिपे अफीम ला रहे आरोपी को जूटमिल चौकी के सामने नाकेबंदी पाइंट लगाकर पकड़ा गया है । आरोपी से करीब 750 ग्राम अफीम कीमती 75,000 रूपये का जप्त किया गया है । आरोपी पर एनडीपीएस की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक 13-14 अप्रैल की रात्र‍ि गस्त दौरान चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक उत्तम साहू को उनके सक्रिय मुखबिर से सूचना मिला कि रांची से रायपुर तक चलने वाली महेन्द्र बस क्रमाक सीजी 04 एन.ए. 7915 का परिचालक मादक पदार्थ अफीम लेकर रांची से निकला है।

https://munaadi.com/the-astonishing-act-of-this-panchayat-of-jashpur-took-bribe-from-the-dead-woman-and-did-it-the-officer-was-also-surprised-found-out-in-the-investigation-such-54now-there-w/#.YllK6i2onAg.whatsapp

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर गस्त कर रहे चौकी स्टाफ को महेन्द्र बस के रूट पर नाकेबंदी लगाने का पाइंट दिया गया एवं चौकी प्रभारी बस के इंतराह में थे कि बस के चौकी के समीप से गुजरने की सूचना पर चौकी प्रभारी के नेतृत्व वाली एक टीम द्वारा चौकी के सामने मेन रोड़ पर रायपुर जा रही महेन्द्रा बस क्रमाक सीजी 04 एन.ए.-7915 को रायगढ शहर के तरफ से आते देख रोककर वाहन के परिचालक संगम शुक्ला को तलब कर मुखब‍िर सुचना की जानकारी दिया गया और उसके तथा बस की तलाशी लिया गया ।

https://munaadi.com/jashpur-breaking-minister-in-charge-umesh-is-coming-to-jashpur-for-the-second-time-tomorrow-will-reach-jashpur-at-this-time-chief-minister-also/#.YllNjQri2dU.whatsapp

बस की तलाशी दौरान परिचालक सीट के नीचे दो अलग- अलग पैकेट जिसमे से एक पैकेट छोटा दुसरा थोड़ा बडा रखा हुआ था जिसकी पहचान पर मादक पदार्थ अफीम होना पाया गया जिसका वजन कराने पर दोनों पैकेट में 750 ग्राम अफीम कीमत करीब 75,000 रूपये का पाया गया । बस चालक एवं यात्रा कर रहे यात्रियों तक को परिचालक के अफीम लाने की जानकारी नहीं थी ।

https://munaadi.com/breaking-news-munaadi-murder-of-health-worker-attack-on-girlfriend-too-this-is-the-reason-for-murder-accused-arrested/#.YlkksiUIJmw.whatsapp

अफीम तस्करी कर रहे आरोपी संगम शुक्ला पिता स्व. दयाल शुक्ला उम्र 47 वर्ष निवासी हटवा थाना शाहपुर जिला रीवा (MP) हाल मुकाम कालीनगर पंडरी रायपुर पर चौकी जूटमिल थाना कोतवाली में धारा 18(B) NDPS ACT की कार्रवाई कर आरोपी को विशेष न्यायाधीश रायगढ़ के कोर्ट रिमांड पर भेजा गया है । चौकी प्रभारी टीआई उत्तम साहू के साथ कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक विजय गोपाल, प्रधान आरक्षक मो. दिलदार कुरैशी, आरक्षक हेमंत चन्द्रा, संजय तिर्की व स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News