15-April-2022


Jashpur breaking स्वामी आत्मानंद शिक्षक भर्ती: तारीख बढ़ाने की मांग लेकर कलेक्टर के पास पहुँचे युवा नेता रूफी, कलेक्टर ने दिया ये भरोसा



जशपुर मुनादी ।। स्वामी आत्मानन्द स्कूल के शिक्षकों के लिए शुरू होने वाली भर्ती प्रक्रिया की तिथि बढाने की मांग की गई है।

इस मामले में जशपुर जिला युवक कांग्रेस के महासचिव रूफी खान ने शुक्रवार को कलेक्टर ,एसडीएम व जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन जारी कर मांग की है कि शिक्षकों की भर्ती हेतु शासन द्वारा निर्धारित की गई तिथि को लेकर अभ्यर्थियों में कन्फ्यूजन की स्थिति निर्मित होने के कारण कई योग्य अभ्यर्थी आवेदन देने से चूक गए है अतः 13 अप्रेल की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाय।

कलेक्टर को दिये गए ज्ञापन में रूफी खान ने बेमेतरा जिले से जारी विज्ञापन का जिक्र करते हुए कहा कि बेमेतरा में शिक्षकों की भर्ती के लिए 18 अप्रेल तक की अंतिम तिथि है इस विज्ञापन से योग्य अभ्यर्थियों में संशय की स्थिति निर्मित हो गयी जबकि जशपुर में 13 अप्रेल को ही अंतिम तिथि समाप्त हो गया।

रूफी खान ने बताया कि कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने इस ज्ञापन पर गम्भीरता पूर्वक विचार करने का भरोसा दिया है ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News