जशपुर मुनादी ।। खबर बगीचा से आ रही है ।बगीचा के रायकेरा के पास सड़क हादसे में एक 17 वर्षीय नाबालिग की जान चली गयी। मृतक का नाम अशोक पैंकरा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक बगीचा की ओर बाईक से आ रहा था तभी रायकेरा चौक के पास उसकी बाईक अनियंत्रित हो गयी और अचानक हादसा हो गया । घायल युवक को आनन फानन में बगीचा अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जुरगुम गाँव का रहने वाला है।
बहरहाल घटना के बाद बगीचा पुलिस मौके पर पहुंच गई है ।शब का पंचनामा किया जा रहा है।

