Breaking jashpur सुबह सुबह सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आये दम्पत्ति, पति की मौत पत्नि सीरियस , पूलिस को घटना की…….
जशपुर मुनाड़ी ।।
खबर जिले के तपकरा थाना इलाके से आ रही है। तपकरा से लगे सिंगिबहार कोसा बाड़ी के पास सुबह सुबह तकरीबन 4 बजे सड़क हादसा हुआ है जिसके एक की मौत और 1 गम्भीर रूप से घायल है।
जानकारी के मूताबिक मृतक और घायल पति पत्नि है।दोनो अहले सुबह महुआ बीनने जा रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने दोनो को ठोकर मार दिया । अज्ञात वाहन की ठोकर से पति की जहाँ घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही पत्नि को आननं फानन में कुनकुरी के निजी अस्पताल लाया गया है लेकिन गम्भीर हालत होने के कारण घायल पत्नि को रांची रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना पुलिस को नहीं है। तपकरा थाने से सम्पर्क करने पर ज्ञात हुआ कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है ।

