जशपुर मुनादी।
खबर बग़ीचा थाने के ग्राम घुघरी से आ रही है, जहां बरगद पेंड के टूटने से दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।

ग्रामीणों द्वारा जो सूचना मिल रही है, उस अनुसार कल शाम को उक्त व्यक्ति बाइक से आया, और बाइक खड़ी करके बरगद के पेड़ के नीचे सो गया, पर बाद उसके ऊपर बरगद पेंड की एक बड़ी डगाल उसके ऊपर आ गिरी, जिसमे व्यक्ति की मौत हो गयी।

वहीं शव बरगद के बड़े डगाल को हटाने के लिए जेसीबी की सहायता लेनी पड़ी, फिलहाल मौके पर बग़ीचा पुलिस पहुंच कर कार्यवाही कर रही है।

पर मृतक की शिनाख्त अभी नही हो पाई है, मगर यह बताया जा रहा है कि मृतक सरगुजा सीतापुर ब्लॉक के भुसु ग्राम के आसपास का रहनेवाला है।

