16-April-2022


Jashpur breaking सीएम भूपेश के जशपुर दौरा को लेकर बड़ी खबर , नहीं आ रहे मुख्यमंत्री ,ये है वजह ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। सीएम प्रोग्राम से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है।खबर है कि सरहुल पूजा में भाग लेने आ रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जशपुर दौरा करीब करीब रद्द माना जा रहा है। प्रशासन और पुलिस के द्वारा शुक्रवार से ही सीएम प्रोग्राम को लेकर जहाँ रोड मैप तैयार किये जा रहे थे वही सीएम के आगमन को लेकर शहर में सीएम के बैनर पोस्टर भी लगाए गए हैं लेकिन अब जानकारी यह आ रही है कि सीएम जशपुर नहीं आ रहे है।प्रभारी मंत्री उमेश पटेल का आना तय है और उमेश पटेल निर्धारित समय पर जशपुर पहुँच जाएंगे।

https://munaadi.com/a-big-banyan-tree-fell-on-a-sleeping-man-killed-on-the-spot-read-full-news/#.YlpE2tUOtoF.whatsapp

सीएम के जशपुर आने को लेकर हालांकि शुक्रवार से ही संशय की स्थिति बनी हुई थी क्योंकि सीएम के आगमन को लेकर कोई भी अधिकृत प्रोटो काल जारी नही हुआ था लेकिन कभी भी प्रोटोकाल जारी हो सकता है इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन सीएम के आने को लेकर पूरी तैयारी कर चुका था।

https://munaadi.com/heavy-factionalism-in-congress-due-to-cm-coming-to-jashpur-2-mlas-of-the-district-and-district-president-photo-missing-from-the-banner-poster-the-general-secretary-of-the-party-said-yeh-toh/#.YlpHvZrX9FM.whatsapp

जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ उपचुनाव के आज परिणाम आने है और कल याने रविवार को खैरागढ़ को जिला घोषित करना है इस लिहाज से सीएम का जशपुर दौरा स्थगित होना बताया जा रहा है ।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-road-accident-in-the-morning-couple-hit-by-speeding-vehicle-husband-dies-wife-sirius-police-know-about-the-incident/#.Ylo58AYSabI.whatsapp

वैसे कहा जाय तो सीएम का दौरा रद्द हो गया यह कहना भी लाजमी नहीं है क्योंकि सीएम को आने को लेकर कोई भी अधिकृत जानकारी नहीं आयी थी ।लेकिन प्रशासन अपनी ओर से पूरी तैयारी कर चुका था।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News