जशपुर मुनादी।। चार मासूम बच्चियों को बाजार कस्बा घूमने का ऐसा शौक चढ़ा कि मासूम परेशानियों में फंस गए ।गनीमत ये रही कि पुलिस ने बच्चों को मुसीबत में फंसे हुए देख लिया और रात को ही बच्चों को रेस्कयू कर परिजनों को सौंप दिया ।
दरअसल ये पूरा वाक्या बग़ीचा थाने के जबला ग्राम पंचायत की है, जहां की चार मासूम बच्चियां जिनकी उम्र महज 5 से 7 साल के बीच की है, वे आपस मे सलाह होकर घर से एक एक झोला महुआ लेकर महादेवडांड्ड पहुंच गई, दिन भर कुछ कुछ खरीदा, पर वापस घर लौट न सकी।
यह बताना भी आवश्यक होगा कि ग्राम जबला पहुंच विहीन ग्रामो में से है, तथा जंगलों के बीच से 7-8 किलोमीटर चलकर महादेवढांड पहुंचा जा सकता है। चूंकि शाम होने के बाद बच्चियां घर वापस आने को डर गयी, और महादेवडाड्ड में ही भटकने लगी।
उधर मासूमो के इस तरह घर से गायब होने से घर वाले भी परेशान थे, वहीं बच्चो के माताओं का भी रो रो कर बुरा हाल था।
देर रात जब बग़ीचा पुलिस गश्त करते करते महादेवडाड पहुंची तो मासूमो को भटकते देखा, तो पुलिसवालों ने पूछा, तो उन्होंने वाकया बता सुनाया।
बग़ीचा पुलिस मासूमो को तो पहले खाना खिलाया, फिर अपने साथ लेकर बग़ीचा थाने आ गयी, जहां सुबह परिजनों को खबर कर बुलवा लिया तथा सुपुर्दगी की कार्यवाही कर रही है। यह भी बताना आवश्यक होगा कि बग़ीचा थाने से महादेवडाड्ड की दूरी 17 किलोमीटर है।

