जशपुर मुनादी।। जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद दूसरी बार जिले के दौरे पर आए उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने अपने भाषण में विधायक विनय भगत की जमकर तारीफ की ।
उमेश पटेल शनिवार को जशपुर के दीपू बगीचा में आयोजित भव्य सरहुल पूजा में बतौर मुख्य अतिथि आये थे ।
उमेश पटेल ने अपने भाषण में एक अद्भुत संयोग का जिक्र करते हुए कहा कि विधायक विनय भगत के पिता स्व रामदेव भगत ने जब यहाँ सरहुल पूजा की शुरुआत की थी तब उन्होंने उनके पिता स्व नन्दकुमार पटेल को बतौर मुख्य अतिथि सरहुल पूजा में बुलाया था और आज विनय भगत की अगुवाई में सरहुल पूजा का आयोजन किया जा रहा है और उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया ।
अपने भाषण में उन्होंने आगे कहा कि सन्ना में कॉलेज और तहसील के लिए विनय भगत ने काफी संघर्ष किया ।विधानसभा से लेकर मुख्य्मंत्री तक इन्होंने काफी जिद्द की और इनकी जिद्द का ही नतीजा है कि आज सन्ना में कॉलेज और तहसील का वर्षो पुराना सपना साकार हो पाया है।
उच्च शिक्षा मंत्री ने जशपुर के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विनय भगत जैसा विधायक क्षेत्र को मिला है यह पूरे जशपुर विधानसभा का शौभाग्य है।ऐसे विधायक से अगर थोड़ी बहुत गलती भी हो जाय तो उनकी गलतियों को दिल पर नहीं लेकर उनका मार्गदर्शन करें ।उन्होंने स्वीकार किया कि नए नए विधायक हैं थोड़ी बहुत गलती हो सकती है।
यहां देखें वीडियो...

