16-April-2022


जो है सो है : सब पर भारी पड़े विधायक विनय ! विरोधियों को गिराया औंधे मुँह !! सब फेल……पढिये पूरी रिपोर्ट जानिए आखिर कैसे हुआ ये सब ,inside story



जशपुर मुनादी ।। सरहुल पूजा के बहाने ही सही जशपुर विधायक विनय भगत ने रविवार को जिस तरह शक्ति प्रदर्शन किया उसकी तारीफ तो होनी ही चाहिए । इस पूरे कार्यक्रम को अगर राजनीति के चश्मे से देखें तो निश्चित तौर पर शनिवार को जशपुर विधायक ने जिस तरह सरहुल पूजा में लोगो की भीड़ जुटाई और जिस जोशो खरोश उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने विनय भगत की तारीफ की आम जनता से इनपर भविष्य में भी आशीर्वाद बनाये रखने की अपील की इससे यह तो साबित हो ही गया कि अपनी राजनीतिक काबिलियत से विनय भगत प्रभारी मन्त्री का दिल जीतने में कामयाब हो गए ।


दूसरी बात यह कि इस सामाजिक समारोह को उन्होंने पुरी तरह से अपने नाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ा । ऐसा इसलिए क्योंकि इस पूरे कार्यक्रम में केवल और केवल विनय भगत छाए रहे ।शहर में लगे हर फ्लेक्सी,हर बैनर और हर पोस्टर पर वन मैं आर्मी की तरह अकेले दिखे । पुराने रिवाजो को दरकिनार करते हुए विनय भगत ने बैनर पोस्टर में न तो किसी कांग्रेस के बड़े नेता न ही जिले के किसी अन्य विधायको की तस्वीरो की जगह दी ।सिंगल और बस सिंगल वही दिखते रहे ।

मुख्यमन्त्री भुपेश बघेल,प्रभारी मंत्री उमेश पटेल और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के अलावे न तो उस पोस्टर में कुनकुरी विधायक ,न पत्थलगाँव विधायक न ही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे ।इससे बड़ी बात ये कि इन सबके बावजूद पूरे कार्यक्रम तक इनके रिश्तों का संतुलन भी कायम रहा ।क्योंकि इस कार्यक्रम में कुनकुरी विधायक भी पहुँचे , पत्थल गाँव विधायक का राजनीतिक प्रतिनिधित्व कर रही उनकी बेटी आरती सिंह और कांग्रेस के जिलाध्यकध सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी मंच पर मौजूद रहे और सभी उत्साह से लबरेज भी ।

विपक्षीयो के द्वारा बैनर पोस्टर के मामले को सोशल मीडिया में जमकर हवा देने की कोशिश की गई लेकिन इन सारे कुत्सित प्रयासो के बावजूद विनय भगत ने अन्य विधायको और नेताओं के बीच रिश्तों के संतुलन में कोई हेर फेर नहीं होने दिया ।

वैसे पॉलटिकल एनालिसिस करने वाले स्वतंत्र राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि विनय भगत साढ़े 3 साल के कार्यकाल में अपनी राजनीतिक जमीन को पूरी तेजी से मजबूत करने में लगे हैं और एक हद्द तक कामयाब भी हो रहे हैं । यही वजह है कि आम जनता तो आम जनता विपक्षी पार्टी के लोग भी आज तक इनपर तथ्यात्मक आरोप लगाने में सफल नहीं रहे । राजनीतिक दलों के इक्का दुक्का विरोध की गिनती कर भी लें तो आम जनता की ओर से इनके विरुद्ध अबतक विरोध के स्वर नहीं उठे है।हां ,यह जरूर है कि भाजपा से ज्यादा कांग्रेस के लोग ही इनके विरोधी माने जाते हैं । कांग्रेस पार्टी के भीतर इनको लेकर विरोध की वजह जो भी हो पर आम जनता ने कभी इनपर गम्भीर आरोप नहीं लगाए न ही इनका किसी मुद्दे पर अबतक सामूहिक विरोध हुआ ।

बीते माह एक एडिटेड गाने पर डांस करते हुए भाजपा ने इन्हें विवादों के गलियारे में खड़ा करने की जरूर कोशिश की लेकिन भाजपा इसमें ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई और दूसरे तीसरे दिन ही पूरा मामला ठंडा हो गया ।

कूल मिलाकर देखा जाय तो जशपुर विधायक विनय भगत अगर इसी ट्रैक पर चलते रहे तो जशपुर में कांग्रेस की सल्तनत कायम रखने से कोई नहीं रोक सकता ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News