17-April-2022


यकीन कीजिये , यहाँ बिकने लगा इतना सस्ता पेट्रोल की पेट्रोल पंप पर लग गयी भारी भीड़, 1 रुपये लीटर बिका पेट्रोल ,पढिये पूरी खबर



डेस्क मुनादी।। एक तरफ जहां पेट्रोल और डीजल की महंगाई आसमान छूने को आतुर है वहीं देश के एक शहर में 2 दिन पहके 1 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल की विक्री हुई । यकीनन आपको यकीन नहीं होगा लेकिन महाराष्ट्र के शोलापुर में अंबेडकर जयंती के दिन कुछ ऐसा ही हुआ।

एक स्थानीय संगठन ने डीजल और पेट्रोल की बढ़ती बेतहाशा महंगाई के विरोध में कुछ ऐसा ही किया ।संगठन ने 500 ईंधन उपभोक्ताओं को 1 रुपये प्रति लीटर की दरः से पेट्रोल बेचे ।1 रुपये लीटर पेट्रोल के चक्कर मे पेट्रोल पम्प पर इतनी भीड़ लग गई कि भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस को आना पड़ गया। जानकारी के मूताबिक सभी खरीदार को सिर्फ एक लीटर ईंधन दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ अंबेडकर स्टूडेंट्स एंड यूथ पैंथर्स ने किया था।

संगठन के नेता महेश सर्वगोडा ने बताया कि "महंगाई तेजी से बढ़ी है. नरेंद्र मोदी सरकार के अंतगर्त पेट्रोल की कीमत 120 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है. इसलिए लोगों को राहत देने और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती मनाने के लिए हमने एक रुपये की दर से पेट्रोल देने का फैसला किया." महेश सर्वगोड़ा ने कहा कि अगर हमारे जैसा छोटा संगठन 500 लोगों को राहत दे सकता है, तो सरकार को भी देनी चाहिए।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News