रायगढ़ मुनादी।। रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां ट्रेक्टर की ठोकर से बाईक सवार एक युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है
।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया में आज उस वक्त हदय विदारक घटना घट गई जब एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार एक युवक की अपनी चपेट में ले लिया। जिससे युवक दूर छिटककर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के पहिये के नीचे जा घुसा।
अत्याधिक चोट लगने की वजह से युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद खरसिया पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाकारी टैªक्टर को जब्त कर पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

