17-April-2022


थाने में हुड़दंग और आरक्षक के साथ मारपीट के एक आरोपी की हुई गिरफ्तारी, फिलहाल इस मामले के अन्य आरोपी फरार, विधायक के बेटे पर लगा है आरोप, पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। कोतरा रोड थाने में हुए मारपीट के मामले में अंततः पुलिस के हाथ एक आरोपी लग ही गया। हालांकि इस मामले के मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं लेकिन पुलिस को फजीहत से बचने कम से कम एक आरोपी तो फिलहाल मिल ही गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वे लगातार आरोपियों के घरों पर दबिश दे रहे हैं।

15-16 अप्रैल की रात्रि कोतरारोड में ट्रक ड्राइवर एवं आरक्षक के साथ मारपीट के मामले में थाना सिटी कोतवाली में आरोपी रितिक नायक एवं उनके साथियों पर क्रमश: अपराध क्रमांक 647, 648/2022 दर्ज किया गया है । घटना 16 और 17 तारीख की दरम्यानी रात की है जब FIR के अनुसार चार युवकों ने, जिनमें से एक रायगढ़ विधायक का पुत्र बताया जाता है, पहले एक ट्रक ड्राइवर फिर कोतरा रोड थाने के अंदर आरक्षक से मारपीट की।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-violence-of-mla-son-in-kotra-road-police-station-assault-on-policemen-police-registered-fir-even-earlier-read-full-news/#.YlpK05QsNQE.whatsapp

घटना के बाद से फरार हुए आरोपीगण की पतासाजी में दबिश दे रही कोतवाली पुलिस द्वारा आज मुखबिर सूचना पर मारपीट में संलिप्त रहे शुभम शर्मा पिता चिंतामणि शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी बावली कुआं थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ को बावली कुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है। मामले के अन्य आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी पुलिस टीमें कर रही है ।

https://munaadi.com/have-you-learned-english-wrong-somewhere-read-the-new-dictionary-of-raigad-police-he-told-the-real-meaning-of-this-word-in-fact-read-the-full-news/#.YlutKyE04Kc.whatsapp













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News