रायपुर मुनादी।। खैरागढ़ जीत की खुशी में रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी के नामचीन होटल बेवीलोन में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भोजन पर बुलाया। होटल बेवी लोन में मुख्यमंत्री ने भोजन पर अपने पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं को करीब 2 घण्टे का वक़्त दिया और इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अलग अलग टेबल पर जाकर चर्चा की।
कहा जा रहा है कि प्रदेश के सभी जिलों के करीब 400 कार्यकर्ता और नेता इस डिनर पार्टी में शामिल हुए । शनिवार को सीएम हाउस से सभी को फोन करके होटल आमंत्रित किया गया था और रविवार को सभी ने सीएम के साथ डिनर पार्टी में हिस्सा लिया।
सीएम के इस पार्टी में शरीक होने गए नेताओं ने बताया कि खौरागढ़ ,आसाम और यूपी के चुनाव में टीम वर्क के साथ पूरी सक्रियता से पार्टी के लिए काम करने वाले टीम लीडर और टीम के कार्यकर्ताओं को इस पार्टी में विशेष तौर से आमंत्रित किया गया था । यहाँ उपस्थित टीम के लीडर और कार्यकार्ताओं से मुख्यमंत्री काफी देर तक चर्चा करते रहे और इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ाया ।
आपको बता दें कि खैरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस को भारी जीत मिली है । हांलाकि असम और यूपी में कांग्रेस को कुछ खाश हासिल नहीं हो पाया । मुख्यमंत्री भुपेश बघेल असम और यूपी चुनाव के मुख्य पर्यवेक्षक थे लिहाजा यूपी और असम में छग कांग्रेस की पूरी टीम लगी हुई थी।
जशपुर जिले की बात करें तो इस जिले से असम चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रचार करने कई नेता गए थे जबकि यूपी में भी जिले की टीम ने यूपी जाकर काम किया । जिले के कांग्रेस नेता मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया कि न केवल खैरागढ़ बल्कि यूपी और असम में पार्टी का प्रचार करने गए नेताओं के पास सीएम हाउस से फोन किया गया था और रविवार को सभी नेता वहां उपस्थित हुए।

