19-April-2022


Breaking jashpur घर से निकली युवती की इस हाल में मिली लाश , घर से दवा लेकर निकली थी,फिर उन दवाईयों को .....पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।

खबर जिले के बग़ीचा थाना से आ रही है, जहां ग्राम टटकेला के टोंगरी में एक युवती की लाश मिली है। दरअसल यह पूरी घटना कल 18 अप्रैल की है, जहाँ ग्राम तटकेला की टोंगरी में युवती की लाश मिली, जिसके बाद पुलिस पहुंची, और जब शिनाख्ती शुरू हुई तो मृतिका की पहचान गीता गुप्ता पिता गणेश गुप्ता के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि युवती का मानसिक संतुलन पिछले चार महीनों से ठीक नही था, और युवती का इलाज रांची से चल रहा था। परिजनों ने बताया कि युवती 17 अप्रैल को दोपहर बाद करीब 3 बजे घर से अपनी सभी दवाईया लेकर घर से चुपके से चली गई, जिसके बाद घर वाले युवती की खूब पता तलाश कर रहे थे। पर उसका पता नही मिल पा रहा था।

18 अप्रैल यानी कल पुलिस को सूचना मिली कि तटकेला ग्राम से लगे टोंगरी में एक युवती की लाश पड़ी हुई है, जिसके बाद पुलिस शिनाख्ती में भिड़ी तो मृतिका गीता गुप्ता पिता गणेश गुप्ता ग्राम तटकेला के रूप में पहचान हुई।

पुलिस और ग्रामीणों ने देखा कि मृतिका अपनी समस्त दवाइयां तो खा गई थी, जिसके खाली पत्ते वहीं बिखरे हुए थे, वहीं कीटनाशक और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी वहीं मिली, जिससे शक जताया जा रहा है कि इतनी दवाइयों की ओवरडोज और कीटनाशक पीने से युवती की मौत हुई है। वहीं बग़ीचा पुलिस का कहना है कि वह मामले का हर पहलू से जांच कर रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News