19-April-2022


जारी है लाल आतंक की काली करतूत, इस विरोध में कर दिया आवागमन ठप्प, तो इतने वाहनों को भी कर दिया आग के हवाले…….पढिये पूरी खबर



बीजापुर मुनादी।। नक्सलियों ने फिर आतंक मचाया है, घटना बीजापुर जिले से आ रही है, जहां लाल आतंक जवानों के साथ लोगों को लील तो रही है, पर इसबार उन्होंने 10 रेत खनन में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया, बताया जा रहा है कि यह रेत खनन मिंगनाचल नदी पर हो रहा था। घटना सोमवार रात 9 बजे की है, यह बताना भी आवश्यक होगा इससे पूर्व रात को भी नक्सलियों ने सीएएफ कैम्प पर गोली बरसाई थी, जिसमे 4 जवान घायल हो गए थे।

वहीं नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में भी उत्पात मचाया है, जहां ओरछा मार्ग पर सड़क खोद दी गयी, साथ ही जानकारी यह भी है कि यात्री बसें भी वापस लौटाई जा रही है। यह बताना भी आवश्यक होगा कि सरकार "बस्तर फाइटर्स" के नाम से भर्ती शुरू की है, जिसका नक्सली विरोध कर रहे हैं। जिस कारण से आवगमन पूरी तरह ठप्प कर दिया गया है। वहीं जगह जगह नक्सलियों के बैनर भी देखने को मिल रहे हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News