19-April-2022


Munaadi Breaking News:फोन पर दूसरी महिला से बात कर रहा था पति ,पत्नी ने पति को मार डाला,सोए हुए पति के सिर पर कर दिया हमला ,पढिये पूरी खबर



रायपुर मुनादी।। पति का किसी अन्य महिला के साथ फोन में बात करना पत्नी को इतना नागवर गुजरा कि सो रहे पति के सिर में पत्थर पटकरकर उसकी जघन्य हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उरला थाना क्षेत्र की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरोरा बस्ती एकता चैक के पास किशुन साहू के घर में किराये से रहने वाला किराएदार उमेश कुमार धु्रर्वे संदिग्ध हालत में घर में मृत अवस्था में पड़ा है तथा उसके शरीर में चोट का निशान है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर देखने पर पाया गया कि मृतक उमेश कुमार धु्रर्वे मृत अवस्था में पड़ा है तथा उसके शरीर में चोट का निशान है।

इस संबंध में पुलिस ने मकान मालिक व आसपास के लोगांे से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उमेश कुमार धु्रर्वे पिता चैन सिंह धु्रर्वे उम्र 30 साल निवासी बिलाईखार थाना बजाक जिला डण्डौरी (म.प्र.) अपनी पत्नि इंग्लेश्वरी धुर्वे के साथ किराये के मकान में रहते थे तथा दोनों में किसी बात को विवाद को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मृतक की पत्नि इंग्लेश्वरी धु्रर्वे से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके पति मृतक उमेश कुमार का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध था तथा दोनों मोबाईल फोन में बात करते थे।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-mla-himself-reached-the-police-station-with-his-son-surrendered-along-with-6-companions-in-kotra-road-police-station-read-full-news/#.Yl5N7uxZhRQ.whatsapp

इंग्लेश्वरी धुर्वे द्वारा अपने पति मृतक उमेश कुमार को उस महिला से बात करने से मना किया जाता था जिससे दोनों में विवाद होता था। घटना 17 अपै्रल की रात्रि भी मृतक व उसकी पत्नि का इसी बात को लेकर विवाद हुआ तथा दोनों रात्रि में सो गये।

https://munaadi.com/the-black-act-of-red-terror-continues-traffic-came-to-a-standstill-in-this-protest-so-many-vehicles-were-also-set-on-fire-read-full-news/#.Yl5pTUUMSao.whatsapp

इसी दौरान 17-18 अपै्रल की मध्य रात्रि मृतक की पत्नि इंग्लेश्वरी धुर्वे आवेश में आकर अपने पति से बदला लेने की नियत से जब उसका पति सो रहा था इसी दौरान घर में रखें पत्थर के सील को उठाकर अपने पति उमेश कुमार धुर्वे के सिर में पटक दी, जिससे उमेश कुमार धुर्वे की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-the-dead-body-of-a-young-woman-who-came-out-of-the-house-was-found-in-this-condition-came-out-of-the-house-with-medicine-then-those-medicines-read-full-news/#.Yl4x_AX0uQg.whatsapp

जिस पर मृतक की पत्नि इंग्लेश्वरी धुर्वे के विरूद्ध थाना उरला में धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपी इंग्लेश्वरी धुर्वे को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News