19-April-2022


Munaadi big breaking- विधायक के बेटे व छः अन्य को नहीं मिली न्यायालय से बेल, 11 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। ड्राइवर के साथ मारपीट और कोतरा रोड थाने में घुसकर मारपीट की घटना के आरोपी रितिक नायक व अन्य छः आरोपियों को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। उन्हें 30 अप्रैल तक के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आज ही विधायक प्रकाश नायक ने खुद सभी आरोपियों को थाने में समर्पण करवाया था।

मंगलवार रायगढ़ शहर के लिए काफी गहमागहमी भर रहा। आज सुबह ही विधायक अपने बेटे रितिक नायक व अन्य 5 आरोपियों के साथ कोतवाली थाना पहुंचे। दरअसल दो दिन पहले कोतरा रोड थाने में इन आरोपियों का एक ड्राइवर से झड़प के बाद थाने के आरक्षक से विवाद हो गया था। आरोप है कि रितिक नायक व अन्य 6 आरोपियों ने आरक्षक के साथ थाने में मारपीट की थी। इसके बाद पुलिस ने सभी पर FIR दर्ज कर ली थी।

इसके बाद इनमें से एक आरोपी शुभम शर्मा की गिरफ्तारी भी की गई थी। मंगलवार को अचानक विधायक सभी आरोपियों के साथ कोतवाली पहुंच गए। इज़के बाद इन आरोपियों को प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। लेकिन न्यायालय से इन आरोपियों को राहत नहीं मिली और उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया गया।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-mla-himself-reached-the-police-station-with-his-son-surrendered-along-with-6-companions-in-kotra-road-police-station-read-full-news/#.Yl5N7uxZhRQ.whatsapp













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News