19-April-2022


Munaadi Jashpur breaking पेटोल ख़रीदने आये थे और कर दिये ऐसा कांड ,बंदूक लेकर आये थे और बंदूक से ही …पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। जिले के मनोरा विकासखंड के सोनक्यारी गाँव में लूटपाट का मामला सामने आया है। दो अज्ञात लोगों द्वारा पेट्रोल का पैसा मांगने पर लूटपाट की गई है। इस मामले मवन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मंगलवार को पुलिस द्वारा जानकारी मिली की मनोरा विकास खंड के छोटे से गांव हर्रापाठ है जहाँ के एक दुकानदार ने सोंकयारी चौकी मे लिखित शिकायत दर्ज कराई है की रात को दो अज्ञात लोग पिले रंग के मोटरसाईकल से उसके दुकान मे आते हैं और पेट्रोल खरीदते हैं पेट्रोल देने से पहले उनसे पैसा मांगा गया तो उनके द्वारा बंदूक निकाल कर मारपीट किया गया और दुकान मे रखे पंद्रह हजार सहित 4 लीटर पेट्रोल लूट कर भाग गये वही प्रार्थी के शिकायत से चौकी सोंकयारी मे अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 382, 457,34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News