20-April-2022


Breaking jashpur घर मे काम करने बुलाया और काम करने के दौरान ऐसा मारा कि उसकी मौत हो गयी,फिर लाश को कर दिया ...इस वजह से कर दी ...पढिये पूरी खबर ,जनिये वजह



जशपुर मुनादी।

उसे शक था कि उसकी पत्नी का चक्कर बढई से है, और इस बात को लेकर आरोपी पति ने बढ़ई को ही मौत के घाट उतार दिया। ऐसा ही कुछ मामला जिले के पत्थलगांव थाने से आई है, जिसमे आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। दरअसल मृतक जयनाथ विश्वकर्मा जो पेशे से बढई था उसके पुत्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरे पिता बाइक से आरोपी के घर बढ़ई का काम करने गए, जहां उनकी लाश खेत मे लहूलुहान हालत में मिला है।

जिस पर पुलिस एक्टिव हुई, और जहां मृतक काम करने गया था, वहां से तफ्तीश शुरू हुई तो पता लगा कि आरोपी सीताराम ने टंगिया से वार कर बढ़ई को मार डाला, और छुपाने के उद्देश्य से लाश को घसीटते हुए ले जाकर खेत मे फेंक दिया।

जब मामला खुला तो पुलिस ने भी अपना जाल बिछाया, और आरोपी के ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया, तो पत्थलगांव के ही गांव से आरोपी को घेराबंदी कर धर दबोचा।

जहां आरोपी ने स्वीकार किया, कि उसको शंका थी कि उसकी पत्नी का चक्कर बढ़ई से है, और इस शंका के साथ उसने मृतक को अपने घर बढ़ई का काम करवाने के बहाने बुलाया, और टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर बढ़ई को मौत के घाट उतारकर, खेत मे फेंक दिया, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 302, 201 के तहत जेल भेज दिया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक एन.एल. राठिया, प्र.आर. 375 प्रेमप्रकाश कुर्रे, प्र.आर. 399 इग्नासियुस एक्का, आर. 332 कमलेश्वर वर्मा, आर. 60 मरियानुस एक्का, आर. 530 बलराम साय पैंकरा, आर. 225 सुरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News