20-April-2022


Breaking jashpur युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चुनाव की घोषणा लेकिन ये नहीं लड़ पाएंगे चुनाव ,यहाँ वही बनेगा अध्यक्ष जो होगा….दावेदार हुए नाराज ,कहा-यहाँ भी वही …..पढिये पूरी रिपोर्ट



जशपुर मुनादी।।

खबर है कि आगामी मई महीने में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चुनाव होने वाला है लेकिन एक खबर यह भी है कि इस चुनाव में सामान्य जाति के प्रत्याशी अध्यक्ष पद का नामंकन दाखिल नहीं कर सकता। कांग्रेस ने जिले के युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद के सीट को आरक्षित कर दिया है। यहाँ का अध्यक्ष आदिवासी कोटे का होगा ।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के प्रत्येक संभागों के किसी एक जिले को आरक्षित करना था।मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में आरक्षित जिलों की घोषणा की गई ।इसी क्रम में जशपुर जिला भी आरक्षित सीट घोषित कर दिया गया।

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि सरगुजा सम्भाग के सभी 5 जिलों के नाम से एक एक पर्ची डाली गई ।इनमें एक पर्ची को निकालना था जब एक पर्ची निकाला गया तो पर्ची जशपुर जिले का निकल गया ।उन्होंने बताया कि प्रत्येक सम्भाग के एक जिले को आरक्षित करने पार्टी की रणनीति में शामिल है और उसी रणनीति के तहत ऐसा किया गया है।

जिले की सीट आरक्षित होने की घोषणा होने के बाद सोशल मीडिया में युवक कांग्रेस के दावेदारों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी । फेसबुक में लोगो ने सीट को आरक्षित किये जाने पर असंतोष जाहिर करते हुए इस फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया । इनका कहना है कि सांसद,विधायक से लेकर पंचायत तक के जनप्रतिनिधित्व वाले पदों में आरक्षण पहले से है फिर युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सीट आरक्षित करने की रणनीति सक्रिय लोगों को हतोत्साहित करने वाला है ।इस फ़ैसले से उन सामान्य वर्ग के नेताओ में काफी निराशा की स्थिति है जो कि अध्यक्ष पद के दौड़ में थे और काफी सक्रिय होकर संगठन के लिए कार्य कर रहे थे । इनका कहना है कि चुनाव प्रक्रिया ओपन होना था किसी भी वर्ग को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का मौलिक अधिकार होना चाहिए और राजनीतिक पदों को भी आरक्षित कर देना अधिकारों से वंचित कर देने जैसा है ।

बताया जा रहा है कि आगामी 12 मई से 12 जून तक चुनाव की प्रक्रिया चलेगी उसके बाद अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा हो जाएगी ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News