20-April-2022


Breaking Jashpur देखिये वीडियो,देखिये यहाँ चल रहा है कैसा खेल ! रिश्वत लेने की सारी हदें पार , सामने आया मामला तो हरकत में आया विभाग ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। जिले के कुनकुरी विकासखंड के जामचुआं में राशन कार्ड बनाने के नाम पर प्रति हितग्राहियों से एक एक हजार रुपये रिश्वत लेने का मामले में अबतक जाँच शुरू नहीं हुई है। जाँच और कार्रवाई नहीं होने से नाराज सारे हितग्राही सरपँच के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग लेकर जनपद सीईओ से मिलने जनपद कार्यालय पहुँच गए। हितग्राहियों ने बताया कि एक राशन कार्ड बनाने के लिए 1 हजार रुपये जिला कार्यालय में जमा करना पड़ता है यह बोलकर सरपँच के द्वारा करीब 54 हितग्राहियों के नए राशन कार्ड बनाये गए और सभी से एक एक हजार रुपये ले लियेगये । एक हजार रुपये लेने के बाद उन्हें राशन कार्ड की एक पर्ची थमा दी गयी जिसमे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुनकुरी और सरपँच का सील हस्ताक्षर लगा हुआ हैं।

शिकतकर्ता महिलाओं ने बताया कि वे जनपद सीईओ से यह पूछने आयी थी कि एक हजार रुपये जो ऊनसे लिए गए उसे जिला कार्यालय में जमा किया गया या नहीं ?

https://munaadi.com/munaadijashpur-had-come-to-buy-breaking-petrol-and-did-such-a-scandal-had-brought-a-gun-and-with-a-gun-itself-read-full-news/#.Yl75VAziwC4.whatsapp

बहरहाल इस मामले में जनपद सीईओ लोकहित भगत ने बताया कि हितग्राहियों की शिकायते सुनने के बाद एक जांच टीम गठित की जा रही है और 2 जाँच से 2 दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन मंगाया गया है ।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-called-to-work-at-home-and-hit-it-while-working-that-he-died-then-killed-the-corpse-for-this-reason-read-the-full-news-know-the-reason/#.Yl956YyTT5g.whatsapp

आपको यह बताना जरूरी है कि इन 54 लोगों में से एक ऐसी भी महिला शामिल है जिसका एक साल पहले किसी बीमारी के चलते उसकी मौत हो गयी थी लेकिन उसके पति से एक हजार लेकर उसका भी राशन कार्ड बना दिया गया।

https://munaadi.com/the-existence-of-the-origin-of-90-years-old-kanhar-should-not-be-erased-so-the-national-innovation-forum-will-take-all-possible-measures-to-conserve-the-river/#.Yl-pebZVd_0.whatsapp

इस मामले में फूड इंस्पेक्टर रेणु जांगड़े ने बताया कि वह आज हितग्राहियों का बयान लेने जाम चुआं जा रही है ।हितग्राहियों का बयान लेने के बाद इस मामले मे आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/EGdBdZ8iJBc













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News