20-April-2022


उड़ते उड़ते अचानक मौत के जाल में फंस गया बेजुबान ,मौत से जूझता रहा ! आखिर में मौत को मिली मात ! जीत गयी जिंदगी ! देखिये पूरा वीडियो , वीडियो देखकर आप भी कहेंगे वाह जशपुर



जशपुर मुनादी ।। मंगलवार को जिले के कुंनकुरी में एक बेजुबान पक्षी की जान उस वक़्त संकट में पड़ गयी जब वह उड़ते उड़ते हाई वोल्टेज बिजली तार में बुरी तरह फंस गई । दरअसल उंसके पैर में एक धागा बंधा था और वही धागा बिजली के वायर में फंस गया और बुरी तरह छटपटाने लगा ।


थोड़ी ही देर बाद कुछ लोगो की नजर मौत से जूझ रहे बेजुबान पक्षी पर पड़ी तो वहां मौजूद लोग उसे बचाने में लग गए। काफी देर तक लोग लंबे बांस में धारदार चाक़ू बाँधकर तार को काटने की कोशिश करते रहे लेकिन जब यह फार्मूला काम नहीं आया तो वहाँ मौजूद लोगों ने बिजली विभाग को फोन किया ।फोन पर जानकारी मिलते ही लाईंन में चलने वाले बिजली विभाग के कर्मचारी पूरे लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गए और सीढी के सहारे चढ़कर कबूतर को बिजली वायर से मुक्त किया।

https://munaadi.com/watch-breaking-jashpur-video-see-how-the-game-is-going-on-here-all-the-limits-of-taking-bribe-have-been-crossed-the-matter-came-to-the-fore-the-department-came-into-action-read-the-full-news/#.Yl--3mh0jNE.whatsapp


करीब आधे घण्टे तक मौत से संघर्ष करते करते कबूतर बुरी तरह पस्त हो चुका था ।उसे किसी तरह उतारा गया ।उंसके पैर में लगे धागे को खोलने के क्रम में उंसके पांव से खून का रिसाव होने लगा तब वहाँ उसकीजान बचाने में काफी देर से मशक्कत कर रहे मौजूद लोगो ने उसे नॉर्मल करने के लिये पानी पिलाया उंसके जख्म पर मरहम लगाए फिर काफी देर बाद वह नार्मल हुआ और अपने ठिकाने की ओर उड़ चला।

https://youtu.be/N7Jgz3aCqdA













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News