20-April-2022


Breaking Jashpur बस के पहिये में फंस गया यात्री बस के हेल्पर का सिर और वहीं पर हो गयी मौत , टायर बदलने के दौरान बस अपने आप…. पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जिले के कुनकुरी से आ रही है ।यहाँ यात्री बस का एक हेल्पर अपनी ही गाड़ी के टायर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी ।


बताया जा रहा है कि मृतक नीरज बस का हेल्पर था और दोपहर को कुनकरी टॉकीज चौक के पास एक गैरेज के सामने गाड़ी खड़ी करके बस का टायर चेंज कर रहा था ।टायर चेंज कर लेने के बाद वह बस के नीचे लेटकर जैक निकाला और जैसे ही टायर के नीचे लगे गुटके को हटाया बस लुढ़कने लगा और हेल्पर का सिर टायर के नीचे आ गया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गयी


कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुँच गयी और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बस ढलान में खड़ी थी और थर्ड गेयर में थी । बहरहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News