21-April-2022


Breaking jashpur कांग्रेस नेता के भतीजे का कहर "हमारे चाचा से दुनियां कांपती है "ऐसा बोलकर कीर्तन में जा रहे ग्रामीणों को लगा पीटने , पूलिस ने दर्ज किया एफाईएआर,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।

सत्ता चीज ही ऎसी है कि लोगों को बर्दाश्त नही होता है, नेता तो नेता उनके भाई भतीजे भी इस सनक में कुछ भी करने को तुले रहते हैं, ऐसा ही एक मामला जिले के कोतबा चौकी में आया है, जहाँ कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष के भतीजे ने अखंड कीर्तन जा रहे लोगों के साथ आधी रात को मारपीट की।

दरअसल यह मामला है कि कांग्रेस कोषाध्यक्ष महेन्द अग्रवाल उर्फ पेटू सेठ के भतीजे ने अखंड कीर्तन करने जा रहे कुछ लोग अपने बोलेरो वाहन पर सवार थे, और अखंड करने जा रहे थे। तभी रास्ते में एक क्रेश कार दिखी, जो सड़क पर खतरनाक तरीके से चलाते हुए उनकी ओर आ रहा था, रास्ता भी सिंगल था, वहीं कीर्तन करने वाली टीम ने अपर डीपर का भी इशारा कर देखा, की सामने वाला अपनी लेड लाइट को डीपर कर दे, अंत मे कीर्तन मंडली वालो ने एक किनारे गाड़ी खड़ा कर दिया, तब क्रेश कार उनके पास आकर रुकी, तो कीर्तन मंडली वालों ने कहा "भैया डीपर दे देते, सिंगल रोड है।"

पर नेताजी के भतीजे ने इतना सुना कि नही, कीर्तन मंडली वालों को पीटना शुरू कर दिया। भतीजे साहब कहने लगे " मैँ महेंद्र पेटू सेठ का भतीजा हूँ, जिसके नाम से दुनिया कांपता है।

बेचारे कीर्तन मंडली वाले भी बेबस आखिर नेताजी के भतीजे थे, किसी तरह यूँ ही माफी मांग कर उन्होंने जान छुड़ाई, पर अश्लील गालियों और औकात की बात भतीजे साहब करते रहे, क्योंकि गर्मी तो थी नेताजी के भतीजे जो थे। पीड़ित कीर्तन मंडली वालों का यह भी कहना है, भतीजे साहब के ऊपर पैग का नशा भी चढ़ा हुआ था। जाहिर है सत्त्ता और पैग का नशा दोनों इन कीर्तन मंडली वालों के ऊपर टूट रहा था, जो अखंड करने जा रहे था। भतीजे साहब का नाम सौरभ उर्फ हन्नी अग्रवाल बताया जा रहा है।

वहीं पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने भतीजे साहब के ऊपर धारा 294, 506, 323 के तहत ही मामला दर्ज किया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News