रायपुर मुनादी।। प्रदेश में पड़ रहे भीषण गर्मी को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल ने निकाय एवं स्वास्थ्य विभाग को एलर्ट मूड में रहने को निर्देशित किया है, जहां लू से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक तैयारियां करके रखने को कहा गया है, वहीं नगरीय निकायों को भी यह निर्देशित किया है कि हर सार्वजनिक स्थल पर पेय जल की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए।
हम आपको यह भी बता दें कि कल ही गर्मी को देखते छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आदेश जारी किया गया है। अवर सचिव सरोज उईके के द्वारा जारी आदेश में यह कहा गया है कि पिछले आदेश 21 फरवरी को जो जारी किया गया था उसमें संशोधन करते हुए राज्य शासन ने लगातार पड़ रही गर्मी को देखते हुए 24 अप्रैल रविवार से ग्रीष्म अवकाश आरंभ कर दिया जाए।
यह भी बताना आवश्यक होगा कि मौसम विभाग ने भी यह चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज से प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़े चलेंगे। जिसको लेकर सीएम भूपेश चिंतित हैं, और यही कारण है कि सीएम ने निर्देशित करते हुए नगरीय निकाय और स्वास्थ्य विभाग को एलर्ट मूड पर डाल दिया है।

